UPI Using Countries: आज के समय भारत में करोड़ों लोग UPI से डिजिटल पेमेंट कर रहे है, यह बदलाव पिछले कुछ सालो में हुआ। इसी के साथ भारत अभी के समय में डिजिटल पेमेंट की कहानी में किसी तरह के परिचय का मोहताज नहीं है। कुछ सालो पहले यह पर लोग नकदी लेन-देन पर निर्भर रहते थे लेकिन अभी के समय में देश के हर गली-मोहल्ला, गाँव और शहर “स्कैन करो और पेमेंट करो” की आवाज से गूंजता रहता है। हालाँकि ऐसा नहीं है इस डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल सिर्फ भारत में ही होता है। इस उपयोग दुनिया के अन्य देश में भी होता है।
यह भी पढ़ें : RBI EMI Rule 2025: अब EMI नहीं चुकाई तो बंद हो जाएगा आपका फोन और टीवी!
पिछले कुछ सालों में इसको वैश्विक स्तर पर फ़ैलाने का कार्य भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने मिलकर किया है जो डिजिटल पेमेंट की दिशा में बहुत बड़ा कार्य है। भारत का UPI देश के अलावा 9 देशों में कार्य करता है, इस देशों में भी आप बिना किसी समस्या के भुगतान कर सकते है।
भारतीय यूपीआई क्या है?
यह एक डिजिटल पेमेंट सिस्टम है, जिसे 2016 में NPCI (National Payments Corporation of India) ने लॉन्च किया था। इसका कार्य अलग-अलग बैंको के खातों एक साथ एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ता है जिसके माध्यम से ग्राहक अपने बैंक खाते जल्दी और सुरक्षित तरिके से पैसे का लेन-देन कर सकता है। इसमें आपको बैंक अकाउंट या IFSC कोड की जरूरत नहीं होती है।
इन 9 देशों में होता है भारतीय UPI का इस्तेमाल – UPI Using Countries
भारत का UPI पेमेंट सिस्टम दुनिया के कई देशों में इस्तेमाल होता है साथ इन देशों में अच्छी तरह से कार्य कर रहा है। इस लेख में 9 देशों के बारे में बतायेगे जहाँ पर भारतीय UPI (Countries Using UPI) का उपयोग होता है।
1. सिंगापुर (Singapore)
सबसे पहले सिंगापुर ने भारतीय UPI को अपनाया है। सिंगापुर के PayNow नाम के सिस्टम के साथ UPI का काम करता है। इससे भारतीय लोग और सिंगापुर के लोग आपस में रियल-टाइम एक दूसरे को पैसे भेज सकते है।
2. भूटान (Bhutan)
UPI का इस्तेमाल भूटान में QR कोड स्कैन करके पेमेंट किया जाता है। UPI उपयोग भूटान में Royal Monetary Authority (RMA) के साथ मिलकर किया जाता है। इससे भारतीय पर्यटक भूटान में बिना किसी पैसे की समस्या के आसानी से घुम सकते है।
3. संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
UAE भारत का सबसे करीबी मित्रों में से एक है। इसके दुबई, अबूधाबी जैसे में कई दुकानों, शॉपिंग मॉल्स आदि में भारतीय UPI डिजिटल पेमेंट लिया जाता है। संयुक्त अरब अमीरात के पेमेंट नेटवर्क के साथ भारत के PhonePe, BHIM, Paytm जैसी ऐप्स जुड़ी हुई है जिसके कारण आसानी पेमेंट किया जाता है।
4. नेपाल (Nepal)
भारत के पडोसी देशों नेपाल भी है जिसके साथ हमारे तालुकात पहले बहुत अच्छे है। UPI को नेपाल में सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय रूप से लागू किया गया है। वहाँ पर Gateway Payment Service और Manam Infotech की आपसी पार्टनशिप से भारतीय UPI का इस्तेमाल किया जाता है।
5. फ्रांस (France)
फ्रांस में भी UPI के माध्यम से भुगतान की सुविधा है। मुख्य रूप से Eiffel Tower जैसे पर्यटन स्थलों पर यह सुविधा दी गई है। इससे भारतीय पर्यटक बिना किसी नकदी या कार्ड जैसी झंझट के बिना भी आराम से अपने फ़ोन से UPI के माध्यम से डिजिटल पेमेंट कर सकते है।
6. मॉरीशस (Mauritius)
मॉरीशस भी भारतीय UPI इस्तेमाल करने वाले देशों (UPI Using Countries) शामिल है। मॉरीशस में यह व्यवस्था भारत के NPCI International Payments Ltd. (NIPL) और मॉरीशस के सेंट्रल बैंक के बीच हुए सहयोग शुरू हुई है।
7. ओमान (Oman)
भारतीय लोग बड़ी संख्या में ओमान में रहते है इसी को देखते हुए ओमान में यूपीआई पेमेंट सिस्टम की सुविधा दी गई। इससे भारतीय प्रवासियों को वहाँ की स्थानीय मुद्रा में पेमेंट करने की सुविधा मिली है। इस साझेदारी से दोनों देशों के बीच सम्बन्ध में बढ़ोतरी हुई है।
8. श्रीलंका (Sri Lanka)
UPI Payment System के लेकर भारत और श्रीलंका के बीच में समझौता हुआ है। इस समझौते से श्रीलंका के व्यापारी भारतीय यूपीआई के माध्यम से आसानी स्वीकार कर सकते है। इससे भारत और श्रीलंका के बीच पर्यटन और व्यापार को गति मिली है।
9. मलेशिया (Malaysia)
मलेशिया में भी भारतीय UPI सुविधा होने से भारतीय पर्यटक यहाँ स्थानीय QR कोड स्कैन कर पेमेंट कर सकते हैं। इससे भारतीय पर्यटकों को पैसों की लेन-देन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।
यूपीआई के विदेश में फायदे (Benefits of UPI Abroad)
1. कम शुल्क या फ्री ट्रांजैक्शन
UPI से पेमेंट करने पर शुल्क नहीं लगता है और यदि शुल्क लगता है तो बहुत कम लगता है।
2. सुरक्षित और भरोसेमंद
NPCI नेटवर्क आज के समय विदेशों में भी है। यह विश्वस्तरीय सुरक्षा मानकों पालन करता है जिससे UPI का उपयोग करने वाले देशों (Countries Using UPI) के लोगों के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद Digital Payment System है।
3. तुरंत ट्रांजैक्शन
ट्रांजैक्शन में किसी तरह का इंतजार नहीं करना पड़ता है। तुरंत ट्रांजैक्शन होने ग्राहक के मन में विश्वास पैदा होता है। किसी तरह की बैंक वेटिंग या इंटरनेशनल कार्ड की भी जरूरत नहीं होती है।
4. पर्यटकों के लिए आसान विकल्प
विदेशों में UPI Digital Payment की सुविधा होने पर्यटक आराम से घूम सकते है और विदेशी मुद्रा या कार्ड रखने की समस्या भी खत्म हुई है।
5. डिजिटल इंडिया की पहचान
विदेशों में भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम ने अपनी अलग पहचान बनाई है। UPI भारत का वैश्विक मंच पर आज के समय तकनीकी ताकत मंच बन गया है।
निष्कर्ष
भारतीय UPI सिस्टम आज के समय देश का डिजिटल आत्मनिर्भरता और तकनीकी नेतृत्व निशान बन गया है। इस UPI सिस्टम को इस्तेमाल करने वाले देशों की संख्या (Countries Using UPI) लगातार बढ़ रही है। पहले विदेश में भारतीयों को कार्ड या कैश पर निर्भर रहना पड़ता था लेकिन अब मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से पेमेंट का लेन-देन करना आसान हो गया। आज के समय UPI वैश्विक भुगतान सिस्टम का अहम हिस्सा बन गया है। आने वाले सालों में भारत से दूसरे देश भी जुड़ेंगे तब कहाँ जा सकेगा “डिजिटल इंडिया अब ग्लोबल इंडिया बन चुका है!”



