Maria Corina Machado Education: मारिया कोरिना मचाडो (María Corina Machado) को 10 अक्टूबर को मिला नोबेल शांति पुरस्कार 2025 (Nobel Peace Prize 2025)। उनको यह पुरस्कार वेनेजुएला लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए मिला है। इस लेख में हम María Corina Machado की एजुकेशन के साथ अन्य जानकारियां आपके साथ साझा कर रहे है।
मारिया कोरिना मचाडो कौन है?
मारिया कोरिना मचाडो वेनेजुएला में एक सक्रिय राजनेता के रूप में जानी जाती है। मचाडो ने 2011 से 2014 तक वेनेजुएला में राष्ट्रीय सभा के अंदर निर्वाचित सदस्य रही है। फिर 2014 में, उन्हें उनके राजनीतिक गतिविधियों को देश विरोधी बताते हुए संसद से निष्कासित कर दिया गया। उन्होंने वेनेजुएला की सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाने से देश और दुनिया की नजरों में आई। उन्होंने देश में नागरिक स्वतंत्रता, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक सुधारों पर बहुत कार्य किया। देश में लोकतंत्र की बहाली के लिए मजबूत से अपनी आवाज को उठाया साथ ही मानव अधिकारों एवं चुनावी स्वतंत्रताओं की रक्षा के लिए आगे रही है।
मारिया कोरिना मचाडो 2024 में थीं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार
मारिया देश में हुए 2024 के राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार थी, लेकिन उस समय की सरकार ने उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी थी। हालाँकि अपनी उम्मीदवारी रद्द होने के बाद विपक्ष की तरह से उम्मीदवार एडमुंडो गोंजालेज उरुटिया का पूरा समर्थन किया। चुनाव को पारदर्शिता के साथ कार्य करवाने के लिए मारिया ने अपने हजारों की संख्या में वॉलंटियर को मैदान में उतरा और उनके साथ कड़ी मेहनत की। उनके अंदर लगातार कठिन परिस्थितियों में संघर्ष करने, नेतृत्व और प्रतीकात्मकता जैसे गुण होने की वजह से उनको ‘आयरन लेडी’ के नाम से जाना जाता है।
यह भी पढ़ें : Made In India Ulaa Browser क्यों है खास? जानिए इसके 5 धांसू फीचर्स जो Chrome को पीछे छोड़ते हैं
नोबेल शांति पुरस्कार 2025 विजेता होने से डोनाल्ड ट्रंप का तोड़ा सपना
इस पुरस्कार के देने की घोषणा ओस्लो में की गई। नोबेल शांति पुरस्कार 2025 विजेता की दौड़ में दुनिया के कई लोग शामिल थे। विजेता की घोषणा का इंतजार दुनिया में सभी को था। जैसे ही मारिया कोरिना को नोबेल शांति पुरस्कार 2025 विजेता को चुने जाने के साथ ही डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है क्योंकि पिछले कुछ दिनों ने डोनाल्ड ट्रंप इस नोबेल पुरस्कार जीतने के लिए लगातार दावेदारी कर रहे थे।
मारिया कोरिना मचाडो की एजुकेशन
मारिया कोरिना मचाडो Andrés Bello Catholic University (UCAB) से Industrial Engineering (औद्योगिक अभियांत्रण) में स्नातक की डिग्री प्राप्त है। इसके बाद उन्होंने वेनज़ुएला की Instituto de Estudios Superiores de Administración (IESA) से फ़ाइनेंस में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है। मचाडो 2019 में Yale University के World Fellows Program का हिस्सा बनी साथ इस कार्यक्रम में उनको सार्वजनिक नीति, लोकतंत्र, नेतृत्व और नागरिक अधिकारों आदि विषयों पर प्रशिक्षण और समझने का मौका मिला।
इसका जन्म वेंज़ुएला में 7 अक्टूबर 1967 को हुआ साथ ही इनके पिता इस्पात उद्योग से जुड़े व्यवसायी और माता मनोवैज्ञानिक थी।
देश में सामाजिक परिस्थिति से प्रभावित होने के बाद भी उन्होंने तकनीकी-शैक्षणिक ज्ञान प्राप्त किया और अपने नागरिकों के अधिकारों और लोकतंत्र में की लड़ाई में अपने ज्ञान का उपयोग किया।
अनाथ बच्चों के लिए फाउंडेशन
उन्होंने राजनीति के साथ अनाथ बच्चों के लिए फाउंडेशन भी चलती है। इस फाउंडेशन की स्थापना साल 1992 में काराकस में अनाथ और अपराध में पकड़े गए बच्चों को सहायता देने के लिए की गई। इस फाउंडेशन का नाम फंडासिओन एटेनिया रखा गया। मचाडो बाद में इस फॉउंडशन में सामाजिक विकास और सशक्तिकरण पर जोर देने वाले ऑपर्चुनिटास फाउंडेशन की अध्यक्ष भी रहीं।
Maria Corina Machado Net Worth: कितनी है मारिया मचाडो की नेटवर्थ
रिपोर्ट्स के अनुसार, इनकी अनुमानित सालन कमाई $865,520 के आस-पास है। मतलब मचाडो करीब 7.6 करोड़ रुपये है। हालाँकि इनकी आय का अधिकांश हिस्सा सार्वजनिक भाषणों, राजनीतिक गतिविधियों और मीडिया में उपस्थिति से होने वाली अलग-अलग तरह के आय विकल्प शामिल है। इसकी कुल संपत्ति कितनी है इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं है।
सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोअर्स
मचाडो के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स है। इसकी कुल संख्या 15 लाख से अधिक है। इससे मचाडो को अनुमानित सालाना कमाई 101,760 से 139,200 डॉलर के करीब होती है।
यह भी पढ़ें : UPI Using Countries: भारत के अलावा इन 9 देशों में होता है UPI का इस्तेमाल, देखिये पूरी लिस्ट



