
भारत में कई तरह की कठिन परीक्षा होती है उन्ही में से एक परीक्षा आईपीएस बनने की होती है। IPS बनने की इच्छा हर भारतीय के दिल में रहती है इसके लिए ये जानना जरुरी है 10th पास के बाद IPS बनने के लिए कौनसा सब्जेक्ट लेना चाहिए? IPS Indian Police Service का कार्य देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की देख-रेख करना होता है। IPS बनने के सच्ची लगन, कड़ी मेहनत और अच्छी तैयारी करनी होती है इस पोस्ट में हम बताएंगे IPS बनने के कोनसा सब्जेक्ट ले, IPS कौन होते है, IPS क्या करते है, सैलरी कितनी मिलती है इन बिन्दुओ पर बात करते है।
10th पास के बाद IPS बनने के लिए कौनसा सब्जेक्ट लेना चाहिए?
IPS बनने वालो के ये जानना जरुरी है की वह आईपीएस बनने के सही सब्जेक्ट चुनाव करे। वैसे IPS बनने के किसी खास सब्जेक्ट की जरूरत नहीं होती है जैसे साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स सब्जेक्ट्स होते है इनमे किसी भी सब्जेक्ट का चुनाव करके IPS की तैयारी की जा सकती है। यहां आप ऐसे सब्जेक्ट का चुनाव करे जिसमे आपकी रुचि हो जिससे आप अच्छे से सिविल सर्विस एग्जाम (UPSC) की तैयारी कर सकेंगे।
भारत में IPS कौन होता है और क्या काम करता है?
PS यानी भारतीय पुलिस सेवा का मुख्य कार्य देश की सुरक्षा की देख-रेख करना होता है IPS ऑल इंडियन सर्विस की एक सेंट्रल सिविल सर्विस होती है। IPS अधीकारी भारत सरकार और राज्य सरकार के साथ कार्य करते है। IPS अधिकारियों को खुफिया एजेंसियां, पुलिस फोर्स, और सिविल डिफेंस जैसे महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट्स की जिम्मेदारी दी जाती है। किसी भी जिले का सबसे बड़ा पुलिस अधीकारी IPS होता है इनके पास कानून व्यवस्था को कायम रखना , देशवासियों की सुरक्षा करना , लड़ाई , दंगे, चोरी, दुर्घटना आदि अपराधों को नियंत्रित करना होता है। IPS सिविल सेवा के बाद दूसरा जाना-माना पद IAS अधिकारी का होता है।
IPS अधिकारी की पोस्टिंग भारत में कहि भी हो सकती है। IPS के पावर होती है वह किसी भी क्राइम से जुड़े मामलों की जांच, महत्वपूर्ण सुरक्षा मामलों की जांच करवा सकता है। और अन्य किसी भी तरह की कानून व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी होती है। IPS अधिकारी कानून व्यवस्था के साथ-साथ समाज की सेवा भी करते है इनके जीवन कई तरह चुनौतियां आती रहती है लेकिन ये तरह की चुनौतियां का सामना करने को तैयार रहते है।
IPS अधिकारी कौन बन सकता है?
IPS अधिकारी बनने के लिए कम से कम ग्रेजुएशन किया हुआ होना चाहिए यदि कोई छात्र स्नातक (ग्रेजुएशन) के अंतिम वर्ष में भी है वह IPS की भर्ती के लिए अवेदन कर सकते है। अधिकारी बनने के लिए कम से कम 21 वर्ष की आयु होना जरुरी है। यदि कोई अभ्यर्थी जनरल कैटेगरी में है तो 32 वर्ष , OBC कैटेगरी में 35 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग में 37 वर्ष से अधिक नै होनी चाहिए।
IPS अधिकारी के लिए योग्यता
IPS अधिकारी बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता होने के साथ-साथ शारीरिक योग्यता भी होना जरुरी होती है। IPS अधिकारी बनने के लिए कुछ योग्यताएं होनी चाहिए जो निम्न है।
शारीरिक मापदंड
- पुरुषों के लिए – 165 सेंटीमीटर
- महिलाओं के लिए – 150 सेंटीमीटर
- नज़र
- सीना
- दूर की नजर 6/6 या 6/9 और खराब आँख के लिए 6/12 या 6/9 होनी चाहिए और पास की नजर क्रमशः JI और J2 होनी चाहिए।
राष्ट्रीयता
- भारतीय नागरिक
- नेपाल के नागरिक
- भूटान के नागरिक
- 1 जनवरी 1962 से पहले भारत में प्रवेश करने वाले तिब्बती रिफ्यूजी
शैक्षिक योग्यता
किसी भी UGC द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर की डिग्री।
आयु सीमा
उम्मीदवार की उम्र 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
IPS अधिकारी की पोस्ट लिस्ट
- इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस
- डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस
- एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस
- सीनियर सुपरिन्टेन्डेन्ट ऑफ़ पुलिस
- डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस
- डिप्टी सुपरिन्टेन्डेन्ट ऑफ़ पुलिस
- एडिशनल सुपरिन्टेन्डेन्ट ऑफ़ पुलिस
- स्पेशल कमिश्नर ऑफ़ पुलिस
- जॉइंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस
- एडिशनल कमिश्नर ऑफ़ पुलिस
- डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस
- कमिश्नर ऑफ़ पुलिस
- असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस
IPS ट्रेनिंग सेंटर
- फाउंडेशन कोर्स (3 महीने): LBSNAA, मसूरी
- फेज I ट्रेनिंग (बेसिक कोर्स- 11 महीने): सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद
- डिस्ट्रिक्ट प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (6 महीने): संबंधित संवर्ग में
- फेज II ट्रेनिंग (1 महीने): सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए), हैदराबाद
IPS अधिकारी की सैलरी कितनी होती है?
IPS अधिकारी की सैलरी सरकारी नोकरियो में सबसे ज्यादा होती है जो निचे दी गई है।
IPS रैंक इन स्टेट पुलिस/सेंट्रल पुलिस फाॅर्स | पद | IPS सैलरी ( 7वें वित्त आयोग के अनुसार ) |
डायरेक्टर-जनरल ऑफ़ पुलिस/डायरेक्टर ऑफ़ IB और CBI | कमिश्नर ऑफ़ पुलिस | 2,25,000.00 INR |
इंस्पेक्टर-जनरल ऑफ़ पुलिस | जॉइंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस | 1,44,200.00 INR |
सीनियर सुपरिन्टेन्डेन्ट ऑफ़ पुलिस | डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस | 78,800.00 INR |
डिप्टी सुपरिन्टेन्डेन्ट ऑफ़ पुलिस | असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस | 56,100.00 INR |
डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस | स्पेशल कमिश्नर ऑफ़ पुलिस | 2,05,400.00 INR |
डिप्टी इंस्पेक्टर ऑफ़ पुलिस | एडिशनल कमिश्नर ऑफ़ पुलिस | 1,31,100.00 INR |
एडिशनल सुपरिन्टेन्डेन्ट ऑफ़ पुलिस | एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस | 67,700.00 INR |
निष्कर्ष
हमने इस ब्लॉग में 11th में IPS बनने के लिए कौनसा सब्जेक्ट लेना चाहिए, IPS कौन होते है, IPS क्या करते है, सैलरी कितनी मिलती है इन बिन्दुओ पर जानकारी दी है। आईपीएस अधिकारी बनने के लिए कठिन मेहनत के साथ-साथ अच्छी प्लानिंग के साथ पढ़ाई की जाये तो सभी का आईपीएस बनने का सपना पूरा हो सकता है। यदि आपके मन में इस ब्लॉग से जुड़ा कोई सवाल हो तो हमे कमेंट के माध्यम से बता सकते है।