
Mahindra Car Design: भारत में जब भी ताकतवर गाड़ियों की बात होती है तो लोगों के दिमाग सबसे पहले महिंद्रा कंपनी की थार, स्कॉर्पियो व XUV 700 का ही नाम आता है। Mahindra Car कंपनी गाड़ियों की डिजाइन बनाने में सबसे बड़ा हाथ रामकृपा अनंतन का है। जो एक महिला थी, इन्होंने इन गाड़ियों को दूसरी गाड़ियों से अलग डिजाइन में तैयार किया था। गाड़ियों की डिजाइन इतनी जोरदार की लोगों की मन पसंद कार हो गई है। आजकल के युवाओं की पसंदीदा कार कंपनी बन चुकी है।
रामकृपा अनंतन महिंद्रा कंपनी की डिजाइनर
यह भारत की फ़ेमस कार डिजाइनर नाम से जानी जाती है। ये महिंद्रा कंपनी में डिजाइन हैड रह चुकी है। इन्होंने थार, स्कॉर्पियो और XUV700 को इस तरह डिजाइन किया है कि आज के समय में लोगों की मन पसंद कार बन चुकी है। इन्होंने दूसरी अन्य सभी कारों से अलग व आकर्षक डिजाइन बनाया है।
रामकृपा अनंतन का जन्म वर्ष 1971 में हुआ। वो ऐसे परिवार से थे, जिसमे शिक्षा और ज्ञान को सबसे बड़ा माना जाता है। इन्होने मेकेनिकल इंजीनियरिंग से अपनी पढाई की शुरुआत की है और डिजाइनिंग की पढाई करने के बॉम्बे की IDC School of Design, IIT में डिजाइन की पढाई पूरी की। यह BITS पिलानी की छात्रा रही है, जो भारत के टॉप संस्थानों में से एक है। यहाँ इन्होंने मशीनों और तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त की। लेकिन इनको अपनी पढ़ाई यहां तक ही सीमित नहीं राखी, इसलिए आगे उन्होंने डिजाइन की पढ़ाई की और रामकृपा अनंतन में आगे बढ़ने की लालसा थी।
Mahindra Car में शुरूआती काम और एंट्री
महिंद्रा कंपनी ने साल 1997 में आकर अपने करियर की अच्छी शुरुआत कर पाई थी। शुरुआत में कंपनी ने कारों के अंदर वाले हिस्से की डिजाइन की। उस समय में इन्होंने बोलेरो और स्कॉर्पियो की अंदर की डिजाइन की थी। कार्य करने का धीरे-धीरे उनको अनुभव होता गया और उनका कॉन्फिडेंस भी बढ़ता गया। इस तरह कार्य करने से धीरे-धीरे उनके आइडिया से महिंद्रा कंपनी की टीम प्रभावित होने लगी और ये चर्चा में आने लगी कि इनकी मेहनत और इनके आइडिया ने हम अच्छी स्थिति में आ आये। फिर इनको महिंद्रा ने टीम डिजाइन का लीडर बना दिया।
Mahindra Car थार, स्कॉर्पियो और XUV700 का नया मॉडल
भारत के अंदर जब महिंद्रा स्कॉर्पियो लेकर आया तब इसकी दमदार लुक और डिजाइन रामकृपा ने ही की थी। इस स्कॉर्पियो ने इतनी बड़ी सफलता हासिल की इसने महिंद्रा को घर-घर पहुँचा दिया। बाद में थार को जो बाजार में लाये ये कार लोगों को बहुत पसंद आई, यह कार युवाओं के दिलो में बसने लगी, साथ ये युवाओं के सपनों की Mahindra Car बन गई। इसके बाद फिर XUV700 बाजार में आई। इस कार के लॉन्च के साथ ही बुकिंग का शानदार रिकॉर्ड तोड़ दिया। रामकृपा जी ने 25 साल तक महिंद्रा कंपनी के साथ मिलकर काम किया। इसके बाद उन्होंने अपना खुद का Krux Studio खोल लिया। जिसमे वह डिजाइन के नई सोच के आइडिया देते है।
वर्तमान में महिंद्रा टीम को कर रहे है लीड
वर्तमान में प्रताप बोस महिंद्रा की कारों की डिज़ाइन का लीडरशिप कर रहे है। फ़िलहाल प्रताप बोस टाटा मोटर्स को छोड़कर महिंद्रा में आये है। बोस को ग्लोबल स्तर पर डिजाइनिंग की दुनिया में बहुत सम्मान हासिल किया है।इन्होंने 3XO जैसी कारों की डिज़ाइन की है। इन्होंने भारत के टॉप डिजाइन संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID), अहमदाबाद से इंडस्ट्रियल डिजाइन की पढ़ाई की है। इसके पश्चात इन्होंने रॉयल कॉलेज ऑफ आर्ट (Royal College of Art) से एम.ए. इन व्हीकल डिजाइन (2003) किया है जो लंदन से हुआ है।
निष्कर्ष
Mahindra Car कंपनी की ताकतवर कार लोगों को मनपसंद कारों में से है। आज के समय हर भारतीय युवा की सपनों की कार महिंद्रा कंपनी की है। इसकी डिज़ाइन और लुक सभी युवाओं को आकर्षित करता है। वर्तमान में इसकी कार घर-घर में पहुंच रही है। कंपनी आये दिन नए-नए मॉडल लांच करती रहती है, इसका हर नया मॉडल पहले वालों से कई गुना दमदार और प्रीमियम लगता है।
अस्वीकरण: Mahindra Car खरीदने से पहले उसके बारे सभी तरह की जानकारियां पास के डीलर्स और Offical Website से लेवें। साथ वाहन का टेस्ट ड्राइव जरूर करें।