Flipkart Scam: सभी ग्राहकों के लिए फ्लिपकार्ट ने 23 सितम्बर से बिग बिलियन डे 2025 सेल शुरू की गई है, इस सेल में वनप्लस, सैमसंग, एप्पल से लेकर सभी ब्रांडेड स्मार्टफोन पर शानदार डिस्काउंट दिया है। इस सेल के दौरान iPhone 16 सीरीज के मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट में मिल रहे है लेकिन सेल शुरू होते ही ग्राहकों के आर्डर कैंसिल होने लग गए।
Flipkart Cancelled iPhone 16 Series Order: भारत इस समय त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और इसके साथ ही अलग-अलग तरह की सेल भी शुरू हो गई। इसी कड़ी में 22 सितंबर से फ्लिपकार्ट ने से अपनी सालाना बिग बिलियन डे सेल शुरू कर दी। यह सेल हर बार की तरह सुर्खियों में बनी हुई है लेकिन इस बार सुर्खियों में रहने का कारण डिस्काउंट नहीं बल्कि अपने ग्राहकों की नाराज़गी है।
ये नाराज़गी iPhone 16 और iPhone 16 Pro को लेकर है क्योंकि इस फ़ोन पर भारी छूट मिलने की खबर से हजारों की तादाद में लोग खरीदने को तैयार थे। लेकिन फ़ोन आर्डर करने के बाद अचानक कैंसिल होने लग गए, इस तरह की घटनाओं ने ग्राहकों को निराश किया।
क्या है पूरा मामला जिसे Flipkart Scam बता रहे है?
फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल रात से ही शुरू हो गई थी, इस सेल के अच्छे डिस्काउंट के कारण ग्राहकों ने Iphone 16 (128 GB) सिर्फ 51999 रूपये में और Iphone 16 Pro (128 GB) सिर्फ 75999 रूपये में आर्डर किये। पिछले वर्ष लॉन्च हुआ यह मॉडल बहुत सस्ती कीमत में उपलब्ध था, 22 सितम्बर से यह सेल फ्लिपकार्ट प्लस और ब्लैक मेंबर्स लिए शुरू हो गई थी।
पूरा पेमेंट होने के पर भी बुकिंग कैंसिल क्यों हुई?
फिल्पकार्ट में सेल शुरू होते ही लोगों ने iPhone को आर्डर करना शुरू कर दिया है, कुछ यूजर्स ने कहा कि पूरा पेमेंट किया गया था लेकिन बुकिंग करने के कुछ घंटो के बाद उनके पास आर्डर कैंसिल होने के मेसेज आने लग गए। ग्राहकों ने X पर भी स्क्रीन शॉट भी शेयर किये है। जिसमे फ्लिपकार्ट Payment Failure होने की जानकारी दिखा रहा है, ग्राहकों का कहना है कि उन्होंने पूरा पेमेंट प्रोसेज कम्प्लीट किया है।
Sad to see that flipkart had cancelled soo many iPhone 16 series ordered during BBD Sale, This is the case every year and this is very sad
How can this price drop be trusted? pic.twitter.com/Q1o2X80sKd
— Techno Ruhez (@AmreliaRuhez) September 23, 2025
As a Flipkart Plus member, I placed my iPhone 16 Pro order last night. By morning, it’s cancelled. This feels like false advertising & broken trust.@Flipkart @flipkartsupport if you can’t honor committed orders, why run these campaigns?#BigBillionDays #iPhone16Pro #ScamAlert pic.twitter.com/al2HweAomi
— Yasharth Tripathi (@YasharthRatan) September 22, 2025
प्रीमियम मेंबर्स भी निराश हुए
Flipkart Plus मेंबर्स ने भी 22 सितंबर की रात से इस सेल फ़ायदा उठाने की तैयारी में थे। उनको उम्मीद थी की प्रीमियम यूज़र्स इस सेल सबसे पहले एक्सेस मिलेगा, लेकिन कई ग्राहकों ने शिकायत कि बार-बार कोशिश करने के बाद भी उन्हें फ़ोन खरीदने का मौका नहीं मिल रहा है।
Flipkart Scam से सोशल मिडिया पर मचा बवाल
ग्राहकों ने सोशल प्लेटफार्म X और अन्य सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर फ्लिपकार्ट को खरी खोटी सुनाया। एक यूजर्स ने बताया की मेने तीन आर्डर किये, तीनों ऑर्डर चार घंटो में ही कैंसिल हो गए, यह एक सकाम से कम नहीं है। कई यूजर्स ने फ्लिपकार्ट सपोर्ट को टैग करते हुए, बिना कारण आर्डर कैंसिल होने पर नाराज़गी जताई है।
कुछ को डिलीवरी का इंतजार और बाकी निराश क्यों है?
कुछ ग्राहक डिलीवरी का इंतजार कर रहे है और कुछ ग्राहकों के आर्डर डिलीवरी हो गये है। लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में ग्राहकों के लिए अचानक से आर्डर कैंसिल होने पर ग्राहकों में निराशा पैदा हुई है। ग्राहक अब कंपनी के सेल ऑफर्स में सवाल उठा रहे है।
हालाँकि फ्लिपकार्ट कंपनी ने अभी तक इस मामले में कुछ नहीं कहा है, लेकिन ग्राहकों को पूरी उम्मीद है की कंपनी इस मामले में जल्दी ही कुछ कहेंगी और अपने ऊपर भरोसा करवाने के लिए बड़ा फैसला लेगी।
फ्लिपकार्ट से आर्डर करके कैंसिल होना ग्राहकों को निराश करने वाला कार्य है। इससे ग्राहकों के मन में फ्लिपकार्ट को लेकर विश्वास कम हो सकता है। इसके बार में हकीकत फ्लिपकार्ट से कुछ बयान आने के बाद पता चलेगा कि ग्राहकों के साथ ऐसा किस कारण से हुआ?


