Tuesday, 13 January 2026
Trending
एजुकेशन

Best Hotel Management Courses 2025: क्या होटल मैनेजमेंट भारत में एक अच्छा करियर विकल्प है? – योग्यता, फीस, कॉलेज और जॉब ऑप्शन

Best Hotel Management Courses 2025: क्या होटल मैनेजमेंट भारत में एक अच्छा करियर विकल्प है? - योग्यता, फीस, कॉलेज और जॉब ऑप्शन
Best Hotel Management Courses 2025: क्या होटल मैनेजमेंट भारत में एक अच्छा करियर विकल्प है? - योग्यता, फीस, कॉलेज और जॉब ऑप्शन

Best Hotel Management Courses 2025: आज के समय में क्या होटल मैनेजमेंट भारत में एक अच्छा करियर विकल्प है? जो हमे आने वाले समय में होटल इंडस्ट्री, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी में एक अच्छा करियर विकल्प प्रदान करता है। यह कोर्स छात्र के 12th class पास करने के बाद किया जाता है। पिछले कुछ वर्षो से इस क्षेत्र में रोजगार का बहुत विकास हुआ है, और आगे भी इस क्षेत्र में विकास होता रहेगा जो युवाओ को इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए मौका देता रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

होटल मैनेजमेंट एक बेहतरीन करियर विकल्प है, ज्यादातर उन लोगों के लिए जिन्हें सर्विस इंडस्ट्री में काम करना पसंद है और जो लोगों के साथ इंटरैक्शन का आनंद लेते हैं। यह एक तेजी से बढ़ता हुआ करियर विकल्प है, और इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जगह करियर बनाने के बहुत अवसर प्रदान करते हैं।

क्या होता है Hotel Management Courses?

इस कोर्स को करने के पहले आपको यह जानना जरूरी है होटल मैनेजमेंट कोर्स के माध्यम से छात्रों को होटल, रिसॉर्ट, रेस्टोरेंट, एयरलाइंस, क्रूज और ट्रैवल कंपनियों में काम करने के लिए स्किल्स डेवलप की जाती हैं। इसी के Best Hotel Management Courses 2025 के कुछ उदाहरण दिए है..

  • फ्रंट ऑफिस मैनेजमेंट (Front Office Management)
  • फूड प्रोडक्शन (Food Production)
  • फूड एंड बेवरेज सर्विस (Food and Beverage Service)
  • हाउसकीपिंग (Housekeeping)
  • हॉस्पिटैलिटी एथिक्स (Hospitality Ethics)

होटल मैनेजमेंट इंडस्ट्री में जाने के लिए क्या-क्या योग्यताएं होनी चाहिए?

यदि आप होटल मैनेजमेंट इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहते है तो 12th  के बाद ही बैचलर डिग्री प्रोग्राम में शामिल हो सकते है। बैचलर डिग्री प्रोग्राम में स्नातक डिग्री 3 एवं 4 वर्ष की होती है। इसके आलावा दूसरे डिप्लोमा प्रोग्राम में प्रवेश लेके करियर को नई दिशा दे सकते है। इस क्षेत्र  में कुछ मुख्य कोर्स होते है जिनके नाम नीचे दिए गए है।

  • बीबीए इन हॉस्पिटैलिटी
  • बीए इन होटल मैनेजमेंट
  • बीएससी इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन
  • बैचलर आफ होटल मैनेजमेंट (BHM)
  • बीबीए इन होटल मैनेजमेंट
  • ट्रैवल एंड टूरिज्म
  • डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन
  • डिप्लोमा इन फ्रंट ऑफिस
  • डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट
  • स्ट्रैटेजिक होटल मैनेजमेंट
  • मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट
  • होटल मैनेजमेंट पीजी डिप्लोमा कोर्स
  • एमबीए इन हॉस्पिटैलिटी
  • बैचलर आफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (BHMCT)
  • मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट
  • मास्टर्स इन टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट

मुख्य कोर्स (Best Hotel Management Courses 2025)

  • Diploma in Hotel Management
  • B.Sc in Hospitality and Hotel Administration (B.Sc HHA)
  • BBA in Hospitality Management.

कोनसे है भारत के टॉप सरकारी होटल मैनेजमेंट कॉलेज?

1. IHM Bangalore

  • कोर्स: B.Sc HHA + इंटर्नशिप
  • स्पेशल: इंटरनेशनल प्लेसमेंट
  • औसत पैकेज: 3.5 से 4 लाख रूपये प्रति वर्ष

2. IHM Mumbai

  • मान्यता: AICTE और NCHMCT
  • फीस: 95,000 प्रति वर्ष (लगभग)
  • प्लेसमेंट: The Leela, Hyatt, Accor
  • औसत पैकेज: 4 से 6 लाख रूपये प्रति वर्ष

3. IHM Hyderabad

  • फोकस: फूड प्रोडक्शन और सर्विस स्किल्स
  • प्लेसमेंट: Taj, Lemon Tree, ITC
  • औसत पैकेज: 3 से 3.5 लाख रूपये प्रति वर्ष

4. IHM Delhi

  • कोर्स: B.Sc in Hospitality and Hotel Administration
  • फीस: 90,000 प्रति वर्ष
  • नियुक्ति: Oberoi, Taj, Marriott, ITC
  • औसत पैकेज: 4 से 5 लाख रूपये प्रति वर्ष
Best Hotel Management Courses 2025: क्या होटल मैनेजमेंट भारत में एक अच्छा करियर विकल्प है? - योग्यता, फीस, कॉलेज और जॉब ऑप्शन

Best Hotel Management Courses 2025: क्या होटल मैनेजमेंट भारत में एक अच्छा करियर विकल्प है? – योग्यता, फीस, कॉलेज और जॉब ऑप्शन

होटल मैनेजमेंट में जॉब की संभावनाएं

इस इंडस्ट्री में बढ़ते करियर विकल्पों  के कारण रोजगार के कई अवसर उत्पन हुए है। एक होटल चलाने के लिए कई तरह के कई विभाग की आवश्कयता होती है जैसे फूड एंड बेवरीज, सेल्स एंड मार्केटिंग,  फ्रंट ऑफिस, इंजीनियरिंग, सिक्योरिटी आदि होते है। इसलिए कोई भी युवा इसमें अपना पसंद का क्षेत्र चुन सकता है और अपना करियर इस क्षेत्र में बना सकता है।

होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा/ग्रेजुएट करने बाद इन क्षेत्रों में अच्छी नौकरी का सकते है

  • एयरलाइन केटरिंग (उड़ान रसोई) और केबिन सर्विस।
  • अस्पताल एडमिनिस्ट्रेशन और केटरिंग।
  • फॉरेस्ट लॉज।
  • क्रूज शिप होटल मैनेजमेंट।
  • होटल और टूरिज्म एसोससिएशन।
  • होटल और केटरिंग संस्थान।
  • क्लब मैनेजमेंट।
  • एमएनसी कंपनियों में हॉस्पिटैलिटी सेवाएं
  • गेस्ट हाउस, रिसॉर्ट्स।
  • किचन मैनेजमेंट (होटल में या कॉलेज, स्कूल, फैक्ट्रियों, कंपनी गेस्ट हाउस आदि में चल रही कैंटीन में)।
  • भारतीय नौसेना में हॉस्पिटैलिटी सर्विस।
  • रेलवे, बैंकों, सशस्त्र बलों, शिपिंग कंपनियों आदि के केटरिंग डिपार्टमेंट।
  • एक उद्यमी के रूप में स्वरोजगार।

सैलरी कितनी मिल सकती है?

होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा या डिग्री कोर्स पूरा करने के बाद यदि आप एक ट्रेनी के रूप में इंडस्ट्री में इस वर्क करते है तो शुरू में सैलरी 10,000-15,000 हजार रूपये प्रतिमाह रहेगी। जैसे-जैसे अनुभव बढ़ेगा, सैलरी भी बढ़ जाएगी, फिर ये सैलरी लाखो रुपयों तक हो सकती है। ये सैलरी आपकी पोस्ट पर निर्भर करती है, आप किस पोस्ट पर नौकरी करते है।

निष्कर्ष

Best Hotel Management Courses 2025 में नौकरियों और सैलरी इस आधार पर रहती की आप किस जगह रहते हो और पदों को भरने के लिए कितने लोग उपलब्ध है। ये जरूर है सैलरी अपने अनुभव पर आधारित होती है जितना अनुभव होगा उतनी सैलरी अधिक होगी इसके लिए हमे बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। इस पोस्ट में हमारी तरफ से दी गई जानकारी से संबधित कोई सवाल हो तो हमे कमेंट के माधयम से जरूर बताये।

डिस्क्लेमर:  Best Hotel Management Courses 2025 की सभी तरह की जानकारी पूरी तरह से रिपोर्ट और रिसर्च के आधार पर लिखी गई है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि एडमिशन और कोर्स आदि की पूरी जानकारी के लिए संबंधित संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट जरूर विजिट करें।

About author

Articles

मेरा नाम पवन काला है में एक कंटेंट राइटर हूँ , मुझे कंटेंट लिखने का बहुत सालो का अनुभव है। अभी में दैनिक रीड के लिए टेक्नोलॉजी, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। में अपने अनुभव का उपयोग करते हुए लोगो तक सही जानकारी और सटीक जानकारी पहुंचा सकूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *