Asrani Net Worth & Education: हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में शामिल गोवर्धन असरानी का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। असरानी ने अपने करियर में 350 से अधिक फिल्मो में काम किया और 58 साल तक हिंदी सिनेमा के जुड़े रहे। अपनी कला से दशर्को के दिलों राज किया था। आइये जानते है इस लेख में Asrani Net Worth & Education के बारे में।
Asrani Net Worth: हिंदी सिनेमा के दिग्गज कॉमेडियन के नाम मशहूर एक्टर गोवर्धन असरानी (Govardhan Asrani) का निधन हो गया, इस न्यूज़ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक छा गया है। उन्होंने अपनी अंतिम साँस 84 साल की उम्र में ली। उनके निधन के कुछ घंटों बाद ही कॉमेडियन और एक्टर का अंतिम संस्कार चुपचाप तरीके से कर दिया गया। उन्होंने तक़रीबन 58 साल तक सिनेमा में काम किया। उन्होंने अपने जीवनकाल में कितनी संपत्ति कमाई और क्या एजुकेशन थी (Asrani Net Worth & Education), जानते है बारीकी से।
यह भी पढ़ें : UPI Using Countries: भारत के अलावा इन 9 देशों में होता है UPI का इस्तेमाल, देखिये पूरी लिस्ट
Asrani की अंतिम विदाई बेहद सादगी से हुई
असरानी (Asrani) बॉलीवुड में ‘जेलर’ नाम से मशहूर थे। उनका निधन मुंबई के आरोग्य निधि अस्पताल में हुआ। उनकी इच्छा थी कि, उनका अंतिम संस्कार बहुत सादगी के साथ हो और ऐसा ही हुआ। उनके निधन के कुछ घंटो के बाद ही बेहद सादगी के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। विदाई के बाद निधन कि खबर सबको बताई गई।
कितनी थी Asrani Net Worth?
असरानी एक शानदार कॉमेडियन और एक्टर होने के साथ परदे के पीछे भी कार्य करते थे। उन्होंने देश और दुनिया में अपनी जबरदस्त कॉमेडी, एक्टिंग, डायरेक्शन और प्रोडक्शन से बहुत नाम कमाया। जिस वजह से कमाई भी बहुत की। बहुत सी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने संसार से जाने से पहले अपने परिवार के लिए तक़रीबन 48 करोड़ रूपये की संपत्ति छोड़ के गए है। साथ ही उनका मुंबई एक सुन्दर और आलीशान घर भी है।
Asrani मिडिल क्लास फैमिली से थे
असरानी एक मिडिल क्लास परिवार से आते थे। उनका जन्म राजस्थान जे जयपुर शहर में हुआ था। वह एक सिंधी परिवार से आते थे। मिडिल क्लास परिवार से होने के बावजूद अपनी कठिन मेहनत और प्रतिभा के दम पर इंडस्ट्री जगत में बहुत नाम कमाया।
क्या थी की Asrani Education?
असरानी अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया था। उन्होंने जयपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल से मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की थी। इसके पश्चात ग्रेजुएशन की डिग्री भी जयपुर से प्राप्त की। अपने एजुकेशन पूरी करने के बाद उनके ऊपर अभिनेता बनने का जुनून छा गया और वो अभिनय करने के लिए मुंबई आ गए थे।
शुरुआत में फीस के लिए किया था ये काम
असरानी एक मिडिल क्लास परिवार से आने की वजह से शुरुआत में पढ़ाई खर्च स्वयं उठाते थे। खर्च उठाने के लिए उन्होंने ग्रेजुएशन के समय ऑल इंडिया रेडियो, जयपुर में काम किया। यह पर वह एक वॉइस आर्टिस्ट के रूप में काम किया करते थे, इसके बाद उनकी अभिनय कला यात्रा शुरू हो गई थी।
58 साल का रहा शानदार फिल्मी करियर
असरानी ने 58 साल तक सिनेमा में काम किया इस दौरान उन्होंने तक़रीबन 350 से अधिक फिल्मों में अपने यादगार और दमदार अभिनय किया। अपनी जबरदस्त कॉमेडी से उन्होंने कई पीढ़ियों को खूब हंसाया। उनका फ़िल्मी डेब्यू साल 1967 में बॉलीवुड फिल्म ‘हरी कांच की चूड़ियां’ से हुआ था।
उनके यादगार किरदार, जो हमारे दिलों हमेशा के लिए अमर हो गए
असरानी ने अपने जीवन बहुत यादगार किरदार निभाए, जो हमारे दिलों अमर हो गए। उन्हीं किरदारों में से ‘शोले’ के ‘जेलर’ वाला किरदार आज भी सबसे मशहूर है। इसके साथ ही ‘अभिमान’, ‘छोटी सी बात’, ‘चुपके-चुपके’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों से उन्होंने अलग पहचान बनाई और आजीवन उनका अभिनय प्रेरणादायक रहेगा।
अंतिम फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाले थे
हम आपको बता दें, वो इस दुनिया से जाने से पहले उनकी अगली फिल्म ‘हैवान’ के लिए काम करने वाले थे। इसके अलावा अगस्त में इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि वे सितंबर में फिल्म कि शूटिंग करेंगे, जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान साथ होंगे।





