
आज के समय दुनियाभर में STEM Education की जरूरत बढ़ती है। हायर शिक्षा के साथ स्कूल स्तर पर STEM शिक्षा दिए जाने की आवश्यकता है। तो आइये जानते है स्कूल स्तर पर STEM शिक्षा देने की क्यों जरूरत है?
पूरी दुनिया में औद्योगिक क्रांति (Industrial Revolution) के बाद इंटरनेट क्रांति (Internet Revolution) की उत्पत्ति हुई है। इन क्रांति के बाद पूरे विश्व में शिक्षा का क्षेत्र भी बदल रहा है। ऐसे ही आज के समय ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्रांति भी आ गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्रेजुएशन के साथ स्कूली शिक्षा में STEM एजुकेशन लागू किए जाने की मांग तेजी से होने लगी है। इस AI के इस ज़माने में STEM Education हर छात्र को देना जरूरी है।
STEM Education क्या है? क्या है इसका अर्थ
दुनियाभर में STEM एजुकेशन अलग-अलग विषय से मिलकर बना है और इसमें चार विषय को शामिल किया गया है। इसका का अर्थ है कि ये चार विषय में S का अर्थ विज्ञान (Science) से , T का अर्थ टेक्नोलॉजी (Technology) से , E का अर्थ इंजीनियरिंग (Engineering) और M का अर्थ गणित (Maths) से है। यहां पर STEM Education का मतलब साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ विषयों से है। इस Stem Education Syllabus में इनके मौलिक बातों को शामिल किया जाता है।
कैसे है अलग साइंस स्ट्रीम से?
अब तक आप Stem Education के बारे जान चुके हो। अब समझते है STEM एजुकेशन और साइंस स्ट्रीम दोनों में क्या अंतर होता है। यहां सबसे पहले साइंस स्ट्रीम के बारे में समझते है, इस विषय में अलग-अलग विषय शामिल किये गए है, जैसे फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉयोलाॅजी, बॉटनी शामिल हैं और अभी साइंस स्टीम में अभी तक साइंस विषयों के साथ गणित विषय की भी पढ़ाई करवाई जाती थी। यहां पर Stem Education और साइंस स्ट्रीम में अंतर इतना है कि, Stem एजुकेशन साइंस स्ट्रीम का ही विस्तार किया हुआ एजुकेशन सिस्टम है, जिसे आज कि जरूरत के अनुसार तैयार किया गया है।
STEM Education क्यों है जरूरी? इसका प्रभाव क्या है
देशभर में STEM Education की मांग बढ़ती ही जा रही है। संसार के कई देशो से सस्ती STEM एजुकेशन भारत में मौजूद है। इसलिए कई देशो से STEM एजुकेशन पढ़ने के लिए छात्र भारत आते है। अब स्कूल की शिक्षा में भी STEM एजुकेशन की मांग बढ़ रही है। इसके पीछे STEM एजुकेशन का व्यवहार है, इसलिए STEM एजुकेशन व्यावहारिक शिक्षा माना गया है। दुनिया भर में टेक्नोलॉजी की बढ़ती जरूरत, मैथ और फिजिक्स के फॉर्मूलों से दुनिया की परेशानियों को खत्म करने का व्यावहारिक ज्ञान STEM Education में है, इसलिए STEM एजुकेशन की जरूरत बढ़ रही है।
STEM Education में प्रशिक्षण का क्या महत्व है?
वर्तमान समय में ऐसे उद्योगों में कुल नौकरियाँ में से 75% के लिए STEM ग्रेजुएशन की आवश्यकता है, क्योंकि भविष्य में ग्रेजुएशन की मांग बढ़ती जा रही है। इसलिए STEM ग्रेजुएशन होने से आपको विदेश में नौकरी करने का मौका मिलेगा। STEM Education कुछ सालों से बहुत महत्वपूर्ण हो गई है। सबसे तेजी से बढ़ने वाली और सबसे ज्यादा नौकरियाँ देने वाली यह STEM एजुकेशन है। स्टीम शिक्षा करने के बाद छात्रों का करियर बनता है जैसे जलवायु परिवर्तन, टिकाऊ ऊर्जा समाधान पर काम, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आदि चुनौतियों से छुटकारा पाने के लिए STEM शिक्षा महत्वपूर्ण है।
STEM विविधता को प्रोत्साहित करने से समस्याओं के समाधान के लिए दृष्टिकोण व्यापक सीमा फिक्स होती है, जिससे से नये समाधान सामने आते है। STEM एजुकेशन में तेजी से टेक्नोलॉजी संचालित होती है, इसकी अवधारणाओं को समझने के लिए रोजाना की जिंदगी के लिए Stem Education जरूरी हो गया है।
Stem Education के लाभ
STEM से स्नातक करने के बाद अन्य स्नातकों की तुलना में अधिक फ़ायदा मिलने की उम्मीद रहती है। इसी कारन Stem Education क्षेत्र में, मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, स्नातक और परास्नातक की डिग्री लेने से कई तरह के लाभ मिलते है। यह एजुकेशन सिस्टम अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में बहुत लोकप्रिय है। किसी भी विषय का अभ्यास जितना अधिक रहेगा उसका परिणाम उतना ही अच्छा आएगा। इस एजुकेशन से रोज़गार के अधिक अवसर पैदा होते है। इसके कुछ लाभ निम्न है:
- इस एजुकेशन के बाद वीजा लेकर विदेश में जा सकते है, मुख्य रूप से अमेरिका में। अमेरिकी विश्वविद्यालय से STEM डिग्री लेने वाले व्यक्तियों के लिए STEM OPT एक्सटेंशन उपलब्ध है।
- अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी जैसे देशों में जाने की अधिक सम्भावना होती है।
- अमेरिका और जर्मनी में शानदार नौकरी और व्यापार करने के अवसर उपलब्ध हैं।
- इसकी इंटर्नशिप करने के लिए ताइवान, इटली, थाईलैंड, चीन और न्यूजीलैंड जैसे लोकप्रिय देशों में अवसर मौजूद है।
- ऑस्ट्रेलिया, यूके और यूरोपीय देशों के अनुसंधान केंद्र है, जहां रोजगार की संभावना।
निष्कर्ष
STEM Education आज के समय बहुत जरूरी हो गया है। दुनियाभर से लोग STEM एजुकेशन पढ़ने के लिए भारत आ रहे है। उन्हें यहां पर Low Cost STEM Education मिल जाती है, इसी कारण STEM शिक्षा जरूरी है। इसका उद्देश्य छात्रों की विश्लेष्णात्मक सोच, समस्या समाधान आदि के लिए जरूरी है। वर्तमान समय में ऐसे उद्योगों में कुल नौकरियों में से 75% के लिए STEM Graduation की जरूरत होती है। सबसे तेजी से वेतन बढ़ने वाली नौकरियाँ STEM Education में ही है। STEM ग्रेजुएशन किसी भी अन्य पढ़ाई की तुलना में अधिक लाभ मिलने की संभावना है।