
Top 7 Electric Cars in India: पिछले कुछ सालो से भारत में इलेक्ट्रिक कार की डिमांड तेजी से बढ़ी है। आज के समय में बाजार कुछ ऐसी गाड़ियां है जो 500 किमी से ज्यादा की रेंज देती हैं। उन्ही कार की रेंज और कीमत के बारे में विस्तार से जानते है।
भारत में लगातार इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है ऐसे में हजारों लोग इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते है। ऑटो कंपनियां वर्तमान में ऐसे इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में ला रही है जो एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सके। लॉन्ग रेंज होने से लंबी दुरी की ड्राइविंग करना आसान होता है साथ ही पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से छुटकारा मिलता है। कुछ कारों में सिंगल चार्ज करने पर 600 किलोमीटर तक की रेंज देने की क्षमता रखती है। ऐसे में आप भी इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे है तो पहले ये पता करे आपके लिए कौनसी कार सही है।
Top 7 Electric Cars की डिटेल्स
Tata Harrier EV
टाटा मोटर्स ने कुछ समय पहले हैरियर ईवी को पेश किया था ये एक दमदार EV है। कंपनी की तरफ से यह पहली AWD EV कार है। इस कार में 65 kWh से 75 kWh तक का बैटरी पैक दिया है जिससे 538 से 627 किमी तक रेंज मिल सकती है। इसके पावर आउटपुट की बात करे यह 390 bhp और 505 Nm तक है। टाटा मोटर्स ने इसकी बुकिंग 2 जुलाई 2025 शुरू हो चुकी है साथ जल्द ही इसकी डिलिवरी शुरू कर दी जाएगी।
कीमत: 21.49 लाख रूपये (शुरुआती)।
MG Cyberster EV
JSW MG Motor की तरफ से MG Select Brand के साथ पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार को पेश किया गया। MG की यह कार डुअल मोटर ऑल व्हील ड्राइव मोड के साथ आती है। इस कार में 77 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। साथ ही कंपनी ने इसमें 510 PS की पावर और 725 Nm का टॉर्क दिया है। यह कार लगभग 580 किमी तक की रेंज निकाली जा सकती है।
कीमत: 74.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)।
Mahindra BE 6 EV
महिंद्रा ने पिछले साल (2024) में नए प्लेटफार्म पर आधारित इलेक्ट्रिक कार पेश की थी। कंपनी की Mahindra BE 6 और Mahindra XEV 9e शामिल हैं। ये दोनों कार शानदार रेंज के साथ आती है। Mahindra BE 6 में दो बैटरी पैक आते है जो 59 kWh और 79 kWh क्षमता के है। कंपनी इसकी रेंज को लेकर दावा करती है कि 535 किमी से 682 किमी तक है। इस कार में रियर-व्हील-ड्राइव मोटर है, जो 282 bhp की पावर जनरेट करती है।
कीमत: 8.90 लाख रुपये से 27.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच।
Mahindra XEV 9e EV
महिंद्रा की तरफ से आने एक और SUV XEV 9e है जो कूपे स्टाइल में है। इस कार में कंपनी ने दो बैटरी पैक दिए है जो 59 kWh और 79 kWh के साथ आते है। इस रेंज क्रमशः 542 किमी और 656 किमी तक है साथ ही इसका इलेक्ट्रिक मोटर 228 bhp की पावर देता है।
कीमत: 21.90 लाख रुपये से 31.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच।
BYD Seal EV
चाइनीज इलेक्ट्रिक कार कंपनी BYD भारत में कई तरह की कार लॉन्च की जा रही है , इसी कड़ी में BYD ने भारतीय बाजार में Seal EV पेश की थी। इस कार में 82.56 kWh बैटरी पैक है। जो WLTP सर्टिफाइड रेंज 510 से 650 किमी के बीच है।
कीमत: 41 लाख रुपये से 53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच।
Kia EV6
Kia Moters की तरफ से पेश की जाने वाली यह इलेक्ट्रिक SUV Car Kia EV6 शानदार रेंज देती है। यह एक बार चार्ज करने पर 663 किलोमीटर तक की रेंज देने क्षमता है। इसमें 84 kWh का बैटरी पैक दिया है। इसके अंदर दी गई मोटर 325 bhp की पावर और 605 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
कीमत: 65.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)।
Tesla Model Y EV
भारत में Tesla Model Y को 15 जुलाई को लॉन्च किया गया। कंपनी की तरफ से इसमें दो वेरिएंट्स पेश किये गए है। इस कार में RWD और Long Range का विकल्प मिलता है। इसको एक बार चार्ज करने पर 500 से 622 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है और इसमें 65 kWh और 75 kWh का बैटरी पैक दिया है।
कीमत: 60 लाख रुपए (एक्स-शोरूम)।
निष्कर्ष
जिस तरह भारतीय बाजार में EV कारों की डिमांड बढ़ रही उसके अनुसार रेंज पर अधिक फोकस हो रहा है। जिससे पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से छुटकारा मिलेगा। इन Top 7 Electric Cars में अच्छी रेंज के साथ दमदार फीचर्स भी मौजूद है।