
How to Become Dog Doctor: हाल ही में 11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद देश भर में कुत्तों की चर्चा हो रही है। इसी आदेश को ध्यान में रखते हुए, इस लेख में कुत्तों के डॉक्टर बनने के लिए कौन-सी पढ़ाई करनी पड़ती है साथ ही एडमिशन से करियर तक की जानकारी साझा करते है।
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में 11 अगस्त को एक आदेश दिया था, जिसमे डॉग बाइट्स और रेबीज के मामलों को देखते हुए सभी आवारा कुत्तों को 8 हफ्तों में दिल्ली-NCR के आवासीय क्षेत्रों से हटाकर शेल्टर होम भेज जाए। साथ ही कोर्ट ने कहा इस कार्य में बाधा डालने वाले लोगो पर सख्त करवाई की जाये। कोर्ट के इस आदेश के बाद भारत में बड़े पैमाने पर डाॅग समर्थक और विरोधी भी आये है। देश में इस समय कुत्तों पर चर्चा हो रही है। इसी विषय का ध्यान रखते हुए हम आपको कुत्तों के डाॅक्टर कैसे बनते हैं साथ इसके लिए कोनसी पढ़ाई करनी होती है।
भारत में कुत्तों का डॉक्टर बनने के लिए वेटरनरी डॉक्टर की पढाई करनी होती है। पशु चिकित्सक को कुत्ते के डाॅक्टर कहा जाता है जिसका कार्य कुत्तों से संबंधित बीमारियों का पता लगाके इलाज करना होता है। भारत में अभी वेटरनरी डॉक्टर की डिमांड अधिक है और आगे भी रहेगी। वेटरनरी डॉक्टर के पदों पर समय-समय पर सरकारी नौकरियां निकलती रहती हैं।
कितनी और किसकी पढ़ाई करे वेटरनरी डाॅक्टर बनने के लिए?
भारत में वेटरनरी डाॅक्टर बनने के लिए वेटरनरी मेडिसिन में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। यह बैचलर डिग्री लेने के बाद मास्टर कोर्स और स्पेशलाइजेशन कोर्स भी होती है, यह कोर्स करके अलग-अलग तरह जानवरों के स्पेशलिस्ट डाॅक्टर बनते हैं। भारत में यूजी डिग्री के लिए बीवीएससी (बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंसेज एंड एनिमल हस्बेंडरी) की पढ़ाई करना होता है। ये पढ़ाई करने के बाद ही मास्टर या अन्य स्पेशलाइजेशन कोर्स कर सकते हैं।
कोर्स कोनसा करे पशु डॉक्टर बनने? (How to Become Dog Doctor)
- डिप्लोमा इन वेटनरी फार्मेसी – समय अवधि 2 साल
- मास्टर ऑफ वेटनरी साइंस – समय अवधि 2 साल
- बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हस्बैंड्री – समय अवधि 5 साल

How to Become Dog Doctor: कुत्तों के डॉक्टर बनने के लिए कौन-सी पढ़ाई करनी पड़ती है? (Photo: Freepik)
बीवीएससी में एडमिशन कैसे मिलता है?
बीवीएससी में एडमिशन के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की तरफ से आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा पास करना होता है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए साइंस स्ट्रीम से 50 फीसदी नंबरों के साथ 12वीं पास होना जरुरी हैं। एडमिशन लेने के लिए नीट स्कोर और नंबर के जरिए काउंसलिंग के माध्यम से होता है। यह कोर्स 5 वर्ष का होता है और साथ ही इसमें इंटर्नशिप कराई जाती है। यह कोर्स करने बाद प्राइवेट प्रैक्टिस करने विकल्प मौजूद होता है और पशु चिकित्सक, पशु चिकित्सा अनुसंधान सहायक, पशु चिकित्सा अधिकारी, आदि के रूप में भी करियर बना सकते है।
भारत के मुख्य संस्थान वेटनरी कोर्स के लिए
- इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, -बरेली यूपी
- मद्रास वेटरनरी कॉलेज, चेन्नई
- नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, करनाल
- आणंद एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, आणंद, गुजरात
- कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल सांइस, बिकानेर
- इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूटस कोलकाता
- खालसा कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज, पंजाब
पशु डॉक्टर की कमाई
भारत में पशु डॉक्टर की कमाई अलग-अलग होती है। हर महीने इनकी औसतन कमाई 40,000 से 45,000 हजार रुपये तक होती है, हालाँकि इनकी कमाई अनुभव बढ़ने के साथ बढ़ जाती है। पशु डॉक्टर कई तरह के महंगे पालतू जानवरों का इलाज करता है जैसे कुत्ते, घोड़े, पालतू बिल्लियों आदि होते है। पशु चिकित्सक 10-12 लाख रुपये सालाना आराम से कमाते हैं।
निष्कर्ष
इस लेख में कुत्तों का डॉक्टर कैसे बनें? (How to Become Dog Doctor) इस बारे में जानकारी दी गई है। इस लेख में दी गई जानकारी अलग-अलग प्लेटफार्म से ली गई है। हमारा फोकस यूजर तक सही जानकारी पहुंचना , जिससे वह पशु डॉक्टर बनने के लिए कोनसी पढ़ाई की जाये , एडमिशन से करियर तक सभी तरह की जानकारियां पता रहनी चाहिए।
इस लेख में हमारे माध्यम से दी गई जानकारी के बारे में कुछ पूछना या सलाह देनी है तो हमे कमेंट के माध्यम से जरूर बताये।