Sunday, 30 November 2025
Trending
ऑटोमोबाइल

6 एयरबैग और ADAS जैसे फीचर के साथ लॉन्च Renault Kwid EV आ रही है भारत में धमाल मचाने, रेंज और फीचर्स ने बढ़ाई उम्मीदें

6 एयरबैग और ADAS जैसे फीचर के साथ लॉन्च Renault Kwid EV आ रही है भारत में धमाल मचाने
6 एयरबैग और ADAS जैसे फीचर के साथ लॉन्च Renault Kwid EV आ रही है भारत में धमाल मचाने (Photo: team-bhp.com)

Renault Kwid EV: रेनो ने अपनी लोकप्रिय कार Kwid EV लॉन्च कर दी है। फ़िलहाल यह लॉन्चिंग ब्राजील देश में हुई है। ब्राजील में नई क्विड ई-टेक 2026 (Kwid E-Tech 2026) के नाम से पेश की गई है। रेनो का यह मॉडल अपटेड एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक हैचबैक कार का नया लुक है।

Kwid EV का नया लुक Dacia की कार से काफी मिलता है। कार के फ्रंट में क्लोज्ड ग्रिल दी गई है, जिसमें वर्टिकल स्लैट्स मौजूद हैं जो कार को दमदार लुक देते हैं।  साथ हो दोनों तरफ बंपर पर प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दी गई हैं। इसकी कीमत तक़रीबन 99,990 डॉलर (लगभग 16.6 लाख) रखी गई है, जो ब्राजील के बाजार के अनुसार एक किफायती कीमत की EV कर बनती है। आइये इस लेख में Renault Kwid EV के बारे में विस्तार से जानते है। 

यह भी पढ़ें : टॉप 5 कॉम्पैक्ट SUV माइलेज है जबरदस्त – माइलेज लवर्स के लिए परफेक्ट

Renault Kwid EV में नया डिज़ाइन

New Kwid E-Tech 2026 में इसके पुराने मॉडल मुकाबले में काफी बदला गया है। इसमें शार्प और स्पष्ट लाइन्स दी गई है। फ्रंट की तरफ पियानो-ब्लैक ग्रिल दी गई है। फ्रंट ग्रिल में वर्टिकल स्लैट्स होने से इसका लुक दमदार हो जाता है। कार में फुल LED हेडलैंप व टेललैंप्स दिए है। हालाँकि साइड से देखने पर यह कार पुरानी वाली Kwid की लगती है। 14-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स के साथ पीछे की तरफ Y-शेप की एलईडी डीआरएल और हैलोजन रिवर्स लाइट्स दी गई हैं। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Kwid E-Tech 2026 में इंटीरियर में बदलाव

Kwid E-Tech के डैशबोर्ड को पूरी तरह बदल दिया गया है। नए मॉडल में हॉरिजॉन्टल थीम के साथ आसान लेआउट दिया गया है। इसमें 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10-इंच टचस्क्रीन (वायरलेस Apple CarPlay & Android Auto) शामिल किया हैं। साथ ही कार में गियर लीवर, इंस्ट्रूमेंट सराउंड और डोर हैंडल पर व्हाइट हाइलाइट्स दिए गए हैं। 33 लीटर का स्टोरेज स्पेस दिया गया है, जिसमें डबल ग्लोवबॉक्स और बड़े डोर पॉकेट शामिल हैं।

Renault Kwid EV के सेफ्टी फीचर्स 

New Kwid E-Tech में कंपनी ने सेफ्टी फीचर्स में किसी तरह की कोई कमी नहीं रखी है। इसमें 6 एयरबैग, ABS, ESP, हिल-स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), रियर कैमरा, ड्राइवर Fatigue डिटेक्शन, स्पीड लिमिटर, सीटबेल्ट रिमाइंडर और ISOFIX जैसे फीचर दिए गए हैं। 

Kwid EV के पावर और रेंज की बात करें तो Renault Kwid EV में 26.8 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जिसे एक बार फुल चार्ज करने पर तक़रीबन 250 किलोमीटर की रेंज आसानी दे सकती है। इस कार में पावर तक़रीबन 65 हॉर्सपावर तक है। आने वाले समय में Renault Kwid EV भारतीय बाजार में धमाल मचा सकती है क्योंकि यह एक स्टाइलिश और किफायती इलेक्ट्रिक कार के रूप में लॉन्च हुई है। 

6 एयरबैग और ADAS जैसे फीचर के साथ लॉन्च Renault Kwid EV आ रही है भारत में धमाल मचाने

6 एयरबैग और ADAS जैसे फीचर के साथ लॉन्च Renault Kwid EV आ रही है भारत में धमाल मचाने (Photo: team-bhp.com)

Kwid EV का चार्ज समय  

कंपनी ने इस EV में 220V सॉकेट दिया है जो 9 घंटे में 20% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। यदि इसे 7 kW AC Wallbox से चार्ज करते है तो मात्र 3 घंटे लगते है। इसके अतिरिक्त इस EV को 30 kW DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 45 मिनट फुल चार्ज किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें : iPhone 16 Pro Price: सातवें आसमान से गिरी कीमतें, ₹50,000 से भी ज्यादा का डिस्काउंट

कलर विकल्प 

नई Kwid E Tech 2026 में कंपनी ने 5 कलर विकल्प दिए है जो स्लेट ब्लू, टेराकोटा रेड (एनए), ग्लेशियर व्हाइट, एटोइल सिल्वर और नोरोन्हा ग्रीन है। इस कार की नई डिज़ाइन सिटी-सेंट्रिक EV को रेनो (Renault) के इंटरनेशनल डिजाइन लैंग्वेज के पास ले जाती है। 

Kwid EV में प्रैक्टिकैलिटी और स्पेस

इस नई कार में कंपनी ने प्रैक्टिकैलिटी स्पेस दिया है। इसमें 290 लीटर का बूट स्पेस और रियर सीट फोल्ड करने के बाद 991 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जो की काफी बड़ा स्पेस है और आप अपनी जरूरत का काफ़ी सामान इसमें रख सकते है। साथ ही अंदर के केबिन में 33 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है और इस कार में 172 mm का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है।

About author

Articles

मेरा नाम पवन काला है में एक कंटेंट राइटर हूँ , मुझे कंटेंट लिखने का बहुत सालो का अनुभव है। अभी में दैनिक रीड के लिए टेक्नोलॉजी, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। में अपने अनुभव का उपयोग करते हुए लोगो तक सही जानकारी और सटीक जानकारी पहुंचा सकूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *